फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण्ा की पीटकर हत्या

Wed, 18 Nov 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट थाना क्षेत्र में महज एक पेड़ की टहनी काटने की बात को लेकर कुछ लोगों ने एक अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही दंपती व पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


एएसपी ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी होने से क्षेत्र में तनाव है। ग्राम रामशाला निवासी नत्था (58) का गांव के ही छंगा लाल से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।

मंगलवार को नत्था खेत की मेड़ पर लगे बेर के पेड़ की टहनी काटने लगा। इस बात पर छंगा भड़क गया। बात बढ़ने पर छंगा के परिवार के सदस्य लाठी डंडे लेकर खेत पर पहुंच गए और नत्था पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे।
विज्ञापन


चीख सुनते ही गांव के लोग व नत्था के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी पक्ष भाग निकाला। हमले में नत्था गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
नत्था के पुत्र प्रमुख लाल ने गांव के ही छंगा, उसकी पत्नी गुड्डी देवी व पुत्र मिथलेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

उधर, घटना की जानकारी पाते ही एएसपी जेेपी सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दंपती व पुत्र के खिलाफ हत्या आदि  धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें