फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विड्राल मांगने पर खाताधारक को सिपाही ने पीटा

Fri, 23 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
सकरन में खाताधारक को पीटने वाले आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के 46 दिन बाद भी बैंकों का सिस्टम पटरी पर आता नहीं दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को भी बैंकों भारी भीड़ उमड़ी। हर जगह आपाधापी रही। सकरन में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में विड्रॉल फार्म बांट रहा सिपाही इस कदर भड़का कि उसने एक खाताधारक को पीट दिया।  
विज्ञापन
उधर, पिटाई के विरोध में नाराज ग्रामीणों ने सकरन-मतुआ मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। इसके बाद जिम्मेदार हरकत में आए। मामले में सिपाही समेत कई अज्ञात के खिलाफ सकरन थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। हंगामे को काबू मेें करने के लिए यहां आसपास के थानों की पुलिस की मदद लेनी पड़ी।   सकरन के ग्राम बनियन पुरवा निवासी परशुराम मौर्य शुक्रवार को सकरन स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में रुपये निकालने गया था। बताते हैं कि यहां पर सिपाही सुरेश यादव को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था, लेकिन वह लोगों को विड्रॉल फार्म बांट रहा था। आरोप है कि सिपाही अपने जानने वालों को ही विड्रॉल दे रहा था।  
विज्ञापन
जब परशुराम ने विड्रॉल फार्म मांगा तब सिपाही भड़क गया। सिपाही ने उसे लाइन से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। सिपाही की इस हरकत से बैंक में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक एसबी सिंह उलटे परशुराम को पकड़कर थाने ले गए। हालांकि कुछ देर उसे छोड़ दिया गया। बताते हैं कि परशुराम कस्बे के चौराहे पर पहुंचा तो उसका सिपाही सुरेश यादव से फिर सामना हो गया।   यहां भी सिपाही ने अपने साथी अनंतराम यादव के साथ मिलकर परशुराम की पिटाई कर दी। इससे कस्बे के लोगों का सब्र जवाब दे गया। लोग विरोध करने लगे तो सिपाही मौके से खिसक लिया। इस बीच जानकारी पाकर भाजपा नेता दीपक सिंह मौके पर पहुंच गए और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सकरन-मतुआ मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन में आसपास के लोग भी जुट गए।   उधर, जानकारी पाकर एसडीएम लहरपुर रतीराम, सीओ बिसवां शेषमणि पाठक, रेउसा थानाध्यक्ष केके सिंह, तंबौर थानाध्यक्ष रमेश चंद यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने भीड़ को शांत कराते हुए मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि जांच के बाद सिपाही पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।   पीड़ित परशुराम मौर्य ने सिपाही सुरेश यादव, कस्बा निवासी अनंतराम यादव व कई बैंक कर्मियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष केपी यादव ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर सिपाही सुरेश यादव, कस्बा निवासी आनंतराम यादव व कई अज्ञात बैंक कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

जांच की जा रही है सकरन में विवाद हुआ था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच सीओ बिसवां कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-सौमित्र यादव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें