लहरपुर-कोंसर मार्ग पर हरगांव में रविवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल व बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में जख्मी साइकिल व बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें फौरन सीएचसी लहरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, पिकअप चालक वहां से भाग निकला।
हरगांव में लहरपुर-कोंसर मार्ग पर रविवार की शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक व साइकिल सवार को ठोकर मार दी। दोनों वाहनों को टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन समेत भाग निकला। हादसे में बाइक व साइकिल सवार मरणासन्न हालत में वहीं गिर गए।
आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस बुलाई और घायलों को फौरन लहरपुर सीएचसी भेजा। लहरपुर सीएचसी में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों की पहचान लहरपुर के मीरा टोला निवासी साइकिल मो. इस्लाम (25) पुत्र अब्दुल हफीज व दूसरे की शिनाख्त हरगांव के मोहरसा निवासी मनोज (35) के रूप में की गई है। बताते हैं कि मनोज बाइक से था। जबकि मो. इस्लाम साइकिल से कहीं जा रहा था।