फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने दो युवकों को रौंदा

Thu, 30 Mar 2017 11:24 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सकरन में चौका बैरियर के पास तंबौर से आ रही एक निजी बस ने गुरुवार को बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक की सात मई को शादी होनी थी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। लहरपुर से तंबौर जा रही एक प्राइवेट बस ने गुरुवार दोपहर सकरन में चौका बैरियर के पास एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार तंबौर अहमदाबादगंज निवासी सरताज (22) पुत्र जलील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यहीं का निवासी सरताज का साथी तारिफ (21) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं हादसे के बाद बस चालक व यात्री वाहन छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तारिफ को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर दोनों युवकों के परिवारीजन भी पहुंच गए थे।

बताते हैं कि तारिफ की सात मई को शादी होनी तय थी, जबकि सरताज काम के सिलसिले में वीजा मिलने के बाद जल्द ही सऊदी अरब जाने वाला था लेकिन हादसे से दोनों घरों की खुशियां छीन गईं। पुलिस का कहना है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें