सीतापुर शहर कोतवाली से 500 मीटर की दूरी पर बुधवार शाम तीन सशस्त्र बदमाशों ने असलहे के बल पर एक व्यापारी से नोटों से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब सवा तीन लाख रुपये रखे थे।
शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश वहां से भाग निकले। सूचना पाकर सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई जगह नाकेबंदी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
शहर कोतवाली इलाके के पुरानी दरी मंडी निवासी शंकर लाल की तामसेनगंज वार्ड इलाके में गुरुद्वारा रोड पर वीके इंटरप्राइजेज के नाम से दालमोठ की थोक दुकान है। बुधवार शाम शंकर लाल दुकान बंद करने के बाद करीब सवा तीन लाख रुपयों से भरा बैग लेकर पैदल ही घर के लिए चल दिए।
तभी अचानक असलहे से लैस तीन बदमाश आ गए और उन पर असलहा तान दिया और रुपयों से भरा बैग छीन लिया। व्यापारी ने बदमाशों का विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी और बैग छीनने के बाद शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से पैदल ही गलियों में होते हुए भाग निकले।
पीड़ित ने आननफानन पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ व शहर कोतवाल ने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही व्यापारी से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में शहर कोतवाली में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दी।
बदमाशों की तलाश में पुलिस तामसेनगंज की गलियों व चौराहों पर खाक छानती रही मगर उसे बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा था। घटना को लेकर व्यापारियों में काफी गुस्सा है।ये लूटे