फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की पत्नी की चेन लूटी

Mon, 25 Jul 2016 11:49 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेखौफ लुटेरों ने सोमवार सुबह मंदिर दर्शन को गईं चिकित्सक की पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सिधौली कस्बे के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी चिकित्सक जेपी जायसवाल की पत्नी पुष्पा जायसवाल सुबह सिदेश्वर मंदिर गईं थीं।
विज्ञापन


इसी बीच जब वह मंदिर परिसर में थीं, तभी उचक्कों ने उनके गले से करीब एक लाख रुपए कीमत की सोने की चेन गायब कर दी। जब उन्हें गले से चेन गायब होने का अहसास हुआ तो पलट कर देखा, लेकिन तब तक उचक्के गायब थे। इसके बाद चिकित्सक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर केके मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच की जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें