फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Fri, 22 Mar 2019 11:51 PM IST
आलोक alok Amar Ujala Bureau/ Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में शुक्रवार को एक युवती का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। यह शव कई दिन पुराना प्रतीत होता है। माना जा रहा है कि युवती को यहां लाकर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


रेउसा इलाके के गौहनिया गांव निवासी श्रीकेशन शुक्रवार को पुरैनी व बोहरा गांव के बीच स्थित खेत देखने गया था। वहां उसे अपने गन्ने के खेत में कौओं का झुंड नजर आया। इस पर जब वह करीब गया तो खेत में एक युवती की अर्धनग्र लाश पड़ी दिखी।


लाश देखकर उसके रोंगटे खड़े हो गए। वह फौरन गांव पहुंचा और इसकी चर्चा की। खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती की लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी। युवती का आधा शरीर पूरी तरह नग्र था। अन्य कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। शव कई दिन पुराना लग रहा है। माना जा रहा है कि युवती संग  दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई और लाश को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


एसओ विनोद मिश्रा का कहना है कि युवती का शव सड़ गया है। जंगली जानवरों ने भी नोचा है। उसकी मौत कैसे हुई और उसके साथ क्या घटना हुई, इसका पता नहीं चल सका। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएनए टेस्ट की भी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें