फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के अपहरण का शोर मचा, मामला लेन देन का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झिंझाना। बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कार सवार तीन लोगों द्वारा जबरन उठाकर ले जाने से अपहरण का शोर मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में मामला लेनदेन का पाया। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले और युवक को उठाकर ले जाने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कस्बा झिंझाना में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे गांव रोटन निवासी इमरान थाने के निकट दुकान से बैग खरीद रहा था। इसी समय तीन लोगों ने उसे अपनी कार में डाल लिया और फरार हो गए। युवक के दो साथियों ने शोर मचाते हुए 100 डायल पुलिस को फोन कर दिया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि जांच में मामला अपहरण का न होकर आपसी लेन-देन का पाया गया है। पता चला कि इमरान और उसके भाई ताहिर निवासी रोटन ने हथछोया स्थित ईट भट्ठा मालिक से लेबर भेजने के नाम पर करीब 2.80 लाख रुपये पेशगी ले रखे है। मगर, लेबर नहीं भेजने पर वहीं लोग इमरान को ले गए थे। पुलिस ने अपहरण की झूठी सूचना देने वाले दो युवकों के अलावा जबरन कार में ले जाने वाले तीन लोगों को कार समेत हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें