फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय में दूध डालते ही रंग पड़ा नीला

Wed, 31 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दूूध जांच - फोटो : demo pics
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर करीब डेढ़ क्विंटल मिलावटी दूध पकड़ा। बरामद दूध नष्ट करा दिया गया। जबकि दूधिए टीम को देखते ही कैन व बाइक छोड़ भाग निकले। वहीं एक जगह जब्त किए गए दूध से चाय बनाते ही उसका रंग नीला हो गया। उसका नमूना जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन


 मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने नवीन चौक पर छापा मारा। यहां टीम को देखते ही बिना नंबर की बाइक से आ रहा दूधिया कैन व बाइक छोड़कर भाग निकला। वहीं कांशीराम कॉलोनी व हरदोई रोड़ के पास दो दूधिए साइकिल छोड़ भाग गए। इनके पास से करीब 110 लीटर मिलावटी दूध था।

व्यापारियों के न आने पर दूध को नष्ट करा दिया गया। साइकिल व बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। अभिहित अधिकारी वीके सहाय के नेतृत्व में दूसरी टीम ने नैपालापुर क्रॉसिंग के पास से दूध का सैंपल भरा। शाह महोली में पांच दूधिए साइकिल से दूध लेकर आ रहे थे। यह सब साइकिल व दूध छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन


वहीं एक साइकिल पर केन बांधकर जा रहा दूधिया टीम को देखते ही 40 लीटर दूध छोड़कर भाग गया। इस दूध को पराग डेयरी की लैब में चेक किया गया लेकिन सही रीडिंग नहीं आ सकी। दूध से जब चाय बनाई गई तो चाय का रंग नीला हो गया। टीम ने दूध का नमूना जांच के लिए भेजा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें