फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिचड़ी खाने गए छात्र का अपहरण

Sun, 15 Jan 2017 11:06 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खिचड़ी खाने ननिहाल गया 10वीं का छात्र शनिवार शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवारीजनों ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि छात्र का कुछ सहपाठियों से विवाद हुआ था। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सैदापुर निवासी शैलेंद्र कुमार वर्मा (16) पुत्र कमलेश महोली के एक स्कूल में कक्षा-दस का छात्र है।

शनिवार को वह महोली के हाजीपुर गांव स्थित ननिहाल जाने के लिए घर से निकला था। देर शाम होने पर जब शैलेंद्र घर नहीं लौटा तो परिवारीजन ने उसके मामा गोकरन से जानकारी ली। पता चला कि शैलेंद्र ननिहाल पहुंचा ही नहीं।
विज्ञापन


इस पर परिवार के लोग चिंतित हो उठे। घरवाले महोली पहुंचे और उसके दोस्त अभिषेक से जानकारी ली। अभिषेक से परिवार वालों को पता चला कि शैलेंद्र के साथ पढ़ने वाले गुजिया निवासी सुमित बाजपेयी व अमित मिश्रा उसे बुलाकर ले गए थे।

परिवार के लोगों ने गुजिया जाकर पता किया तो सुमित व अमित की बातें संदिग्ध लगीं। इसके कारण परिवार के लोगों ने दोनों के खिलाफ पिसावां थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

एसओ श्यामजी का कहना है कि अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। छात्रों के दो गुटों में मारपीट होने की जानकारी मिली है। लापता छात्र के बारे में पता लगाया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें