फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी से 50 हजार की लूट

Sun, 20 Nov 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तंबौर थाना क्षेत्र में रविवार शाम वसूली कर स्कूटी से लौट रहे किराना व्यापारी को रोककर बाइक सवार बदमाशों ने 22 हजार की नकदी, सोने की चेन व अंगूठी व दो मोबाइल लूट लिए और भाग निकले। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


तंबौर के काजी टोला निवासी सलमान की कस्बे में सदर बाजार में किराना की दुकान है। बताते हैं कि रविवार को वह स्कूटी से रेउसा के खानपुर वसूली करने गया था। शाम करीब पांच बजे लौट रहा था। इसी बीच जब वह तंबौर इलाके में नाईखेड़ा पुलिया के पास पहुंचा, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर उसे रोक लिया।

रोकने के बाद बदमाशों ने उसके पास से 22 हजार की नकदी, चेन व अंगूठी और दो मोबाइल लूट लिया। ग्रामीणों की मदद से पीड़ित ने परिवारवालों व पुलिस को सूचना दी। थाने पहुंच कर सलमान ने पुलिस को सूचना दी। एसओ रमेश चंद यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें