फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालगांव में पांच राउंड फायरिंग से सनसनी

Wed, 30 Mar 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
युवती पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बुधवार को दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। पांच राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। इस बवाल में दो लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन


उधर, खबर पाकर सीओ लहरपुर व तालगांव पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 12 के खिलाफ केस दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य की तलाश की जा रही है। मामला तालगांव का है।

तालगांव के कलां बहादुरपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई एक युवती पर गलत टिप्पणी करने को लेकर गांव के ही राजेंद्र तिवारी व मृत्युंजय वर्मा के बीच तीन दिन पहले विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर मंगलवार शाम फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद और बढ़ा तो दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन


पथराव के बीच ही फायरिंग होने लगी। पांच राउंड फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। इस फौजदारी में राजेंद्र की ओर से रामचंद्र व दूसरी ओर से मृत्युंजय जख्मी हो गया। उधर, बवाल की खबर पाकर सीओ लहरपुर, एसओ तालगांव बलवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

इस बीच दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग निकले, लेकिन पुलिस ने दोनों ओर के छह लोगों को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बताते हैं कि घायलों को छर्रे व पत्थर लगे हैं।

घटना को लेकर रामचंद्र ने अश्विनी, हिमांशु, अवनीश, मृत्युंजय, कोमल व अजय को नामजद किया है, जबकि मृत्युंजय की ओर से रामचंद्र, विकास, विशाल, दुर्गेश, गौरव व आनंद को नामजद किया है। पुलिस ने दोनों ओर से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसओ बलवीर सिंह का कहना है कि दो पक्षों में फायरिंग व ईंट-पत्थर चले थे। दोनों ओर से 12 लोगों को नामजद किया है, जिसमें से छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। घायलों को मामूली चोटें आईं हैं। उनका कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें