फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा माल बरामद

Tue, 12 Sep 2017 11:17 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर के बिसवां पुलिस द्वारा चोरो से बरामद की नगदी व अन्य उपकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिसवां कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र में छापामारी कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जबकि उनके तीन साथी निकल भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की बाइक समेत अन्य माल बरामद किया है। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह ने पुलिस बल के साथ  कोतवाली क्षेत्र के चंदनमहमूदपुर पुल के निकट छापेमारी की। यहां पुलिस ने सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अढ़ियापुर निवासी संतराम उर्फ संतू व रेउसा के ढेनुआ निवासी शरमा को गिरफ्तार किया जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे मय कारतूस के, 1लाख 20 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवर, बर्तन, एक बाइक बरामद की है। इस संबंध में एएसपी मधुबन सिंह ने बताया कि फरार हुए आरोपियों की पहचान सदरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम नरेंद्रपुर निवासी राम नरेश, अढ़ियापुर निवासी विक्रम व सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम दम्मन बेलवा निवासी कमलेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बिसवां कोतवाली में उसके खिलाफ चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। सदरपुर थाने में दो मामले, रामपुर कलां में एक, लखनऊ के इटौंजा में चोरी के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चोरी के कुल 13 मामलों का राजफाश करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें