अल्मोड़ा। पीएनबी की माल रोड स्थित शाखा में रुपये जमा करने आए एक व्यक्ति के बैग से बदमाशों द्वारा 56 हजार रुपये उड़ाने के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
बता दें कि पांडेखोला निवासी एक व्यक्ति बीते सोमवार को माल रोड में स्थित पीएनबी की शाखा में 60 हजार रुपये जमा कराने पहुंचा। इस बीच बैंक में घुसे कुछ लोगों ने इस व्यक्ति के कंधे में लटके बैग से 56 हजार रुपये निकाल लिए और वहां से फरार हो गए थे। इस मामले में सचिन दलीप नामक व्यक्ति ने पुलिस में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इधर, पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस को पता लगा है कि दो लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।