फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने के विरोध पर बवाल, चले ईंट-गुम्मे

Thu, 17 Sep 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट क्षेत्र के दारानगर में एक अधिवक्ता व उसके परिवार के लोगों को वर्षों पुराना पीपल काटने का विरोध करना महंगा पड़ गया। दबंगों ने अधिवक्ता को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


वह जान बचाने के लिए घर में घुस गया तो आरोपियों ने घर को घेरकर जमकर पथराव कर दिया। हमले में मकान के शीशे टूट गए। कुछ महिलाएं व बच्चे भी जख्मी हुए हैं। रिश्तेदार के यहां भी ईंट-पत्थर चलाए। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दारानगर निवासी अधिवक्ता संतोष कुमार ने बताया कि घर के सामने पंद्रह साल पुराना एक पीपल का पेड़ लगा है। पड़ोस में ही राधाकृष्ण मंदिर है। आरोप है कि इस पेड़ को गांव के ही मुल्लूराम, कपिल, विमल, दीपू, बनवारी, राकेश, रामजीत आदि काट रहे थे।
विज्ञापन


मना करने पर गांव के मंगरे, बदलू, रामभजन, अवधेश, सुशील, संदीप, अनिल, उमेश, सुमिराम, कढ़िले, हरिनाम, गोपाल, निरंकार, सुरेश, महेश, उमेश आदि के घरों के लोग व महिलाएं पहुंच गईं।

इन लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। किसी तरह घर में शरण लेकर जान बचाई। करीब आधे घंटे तक पथराव किया, जिससे कई महिलाएं व बच्चे चोटिल हो गए। साथ ही उसके घर की खिड़कियाें के शीशे टूट गए।
विज्ञापन


एसओ कुंवर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। इस पर हमलावर भाग निकले, लेकिन पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 25 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें