फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

Sun, 07 May 2017 10:33 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
महोली  कोतवाली क्षेत्र में कार ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अधेड़ अपने भांजे के विवाह में शामिल होने जा रहा था। उधर, अस्पताल ले जाने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक अधेड़ लखीमपुर जिले का निवासी था।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के ग्राम कैमहरा निवासी तेजा (50) के भांजे महोली के ग्राम ममकापुर निवासी मुकेश का विवाह रविवार को तय था। इसमें शामिल होने के लिए तेजा ममकापुर गांव के लिए घर से निकला था।

वह गुलरहिया मोड़ के निकट वाहन से उतर कर पैदल ही ममकापुर गांव की तरफ चल दिया। इसी बीच महोली बड़ागांव मार्ग पर गुलरहिया के निकट ही एक कार ने तेजा को टक्कर मार दी। इससे तेजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग  गया। इससे पहले कि घायल तेजा को कोई अस्पताल पहुंचाता, तब तक तेजा सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें