फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर महिला की मौत

विज्ञापन
राेना - फोटो : Amarujala
विज्ञापन
महोली कोतवाली इलाके में पिता की अंत्येष्टि में शामिल होकर पति के साथ बाइक से वापस जा रही महिला की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। इस हादसे में मृतका के पति को भी चोटें आई हैं। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद वहन छोड़कर मौके से भाग गया। 
विज्ञापन


जिला लखीमपुर के थाना मितौली अंतर्गत अल्लीपुर गांव में रहने वाली मीरा (40) पत्नी उमेश का मायका बीहट गौर थाना पिसावां जिला सीतापुर में है। मीरा के पिता का निधन हो गया था। सोमवार को मीरा अपने पति के साथ पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने बीहट गौर आई थी।

संस्कार के बाद वह पति के साथ बाइक से अपने घर अल्लीपुर के लिए रवाना हुई। सोमवार शाम करीब पांच बजे बड़ागांव-मितौली मार्ग पर ढकिया मोड़ के करीब लकड़ी भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर लगने पर मीरा गिर गई और वह ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गई।
विज्ञापन


जिससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पति उमेश को भी गिरने से चोट आई हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। बड़ागांव चौकी प्रभारी दीनानाथ यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें