पावर कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को बिजली चोरी करते नौ लोगों को पकड़ा। सभी के विरूद्ध संबधित थानों में केस दर्ज कराया गया है। खैराबाद विदौरा में अवर अभियंता आर एन राठौर ने मोहनलाल, ओमप्रकाश, प्रभातीलाल मौर्य, बाबूराम व विशंभर को चोरी से बिजली का प्रयोग करते पकड़ा।
अवर अभियंता ने तालगांव थाने में इन सभी के विरूद्ध केस दर्ज कराया है। वहीं रामकोट क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में अवर अभियंता अमित यादव ने इंद्रपाल, वसीर, सोनेलाल व अवध बिहारी को बिजली चोरी करते पकड़ा। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अवर अभियंता आर एन राठौर ने बताया शुक्रवार को 26 लोगों के कनेक्शन काटे गए और 5.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।