फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद दलित बालिका की गला दबाकर हत्या

Fri, 04 Nov 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
रेप के बाद दलित बालिका की गला दबाकर हत्या - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
खिरकियां गांव की आठ वर्षीय दलित बालिका की रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। कक्षा तीन में पढ़ने वाली बालिका को स्कूल से फीस लेने के लिए घर भेजा गया था। घर से वह दोबारा स्कूल को निकली लेकिन न स्कूल पहुंची, न घर लौटी। शुक्रवार को एक गन्ने के खेत में उसका अर्धनग्न शव मिला। मामले में गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुराचार और अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बालिका पड़ोस के गांव कटकवारा में एलवी विद्या मंदिर की छात्रा थी। रोज की तरह गुरुवार को भी वह अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल गई थी। स्कूल में फीस जमा न होने पर प्रबंधन ने उसे फीस लाने के लिए घर भेज दिया। वह घर आ गई, लेकिन पिता के न मिलने पर सुबह करीब दस बजे फिर स्कूल के लिए निकल गई। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार वाले चिंतित हो गए। गांव में खोजबीन हुई, लेकिन कुछ पता न लगा।
शुक्रवार सुबह मकान से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में उसका शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। शव के गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में  एसपी सभाराज, एएसपी रामसुरेश यादव, सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया भी मौके पर पहुुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें