सीओ ने बताया कि मौके से एक बाइक और धारदार हथियार मिला है। भांजे पर हत्या करने का आरोप है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
सीतापुर थाना रेउसा इलाके में मंगलवार को एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके सगे भांजे ने ही उसको मौत के घाट उतार दिया। घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को घटनास्थल से बाइक और बांका(धारदार हथियार) बरामद हुआ है। इलाके के गांव जमौली निवासी शिवम (35) पुत्र जयनारायण का शव खुरवलिया से बिजेहरा के बीच स्थित एक बाग में पड़ा पाया गया। गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ ने जांच पड़ताल की।