फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: 25 मिनट में 25 लाख रुपये की चोरी, छह शातिरों ने गारमेंट्स दुकान को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 19 Apr 2022 06:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

आरोपियों ने करीब 25 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गल्ले में पड़े 25 लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी किया। जाते वक्त डीवीआर भी साथ ले गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में मंगलवार को पंजाब की सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्केट गांधी नगर में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने मंगलवार की सुबह दुकान के अंदर घुसकर 25 लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना का पता उस समय चला जब कपिल गारमेंट्स के मालिक कपिल अरोड़ा दुकान पर पहुंचे। 

विज्ञापन


सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। अंदर पड़ी नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन चार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि चोर दुकान के अंदर से डीवीआर भी ले गए। आसपास के कैमरों से पता चला कि दो वाहनों पर छह लोग सवार होकर आए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

दुकान मालिक कपिल अरोड़ा ने बताया कि उनका होलसेल रेडीमेड गारमेंट्स के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह सोमवार की रात को भी वह दुकान बंद कर चले गए। मंगलवार की सुबह दुकान के बाहर दो पहिया वाहनों पर छह युवक आए। कुछ समय दुकान के बाहर खड़े होकर बातें करते रहे और अचानक से ताले तोड़कर अंदर घुसे। 
विज्ञापन


आरोपियों ने करीब 25 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गल्ले में पड़े 25 लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी किया। जाते वक्त डीवीआर भी साथ ले गए। जब कपिल दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को बताया। थाना डिवीजन चार के एसएचओ ने बताया कि वारदात में कोई जानकार भी शामिल हो सकता है।

अंदर सीसीटीवी फुटेज तो मिली नहीं लेकिन बाहर लगे कैमरों से पता चला कि करीब छह आरोपी थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें