फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक चालक का कत्ल

Thu, 04 Aug 2016 11:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
शहर के आरएमपी कॉलेज के ग्रासफार्म के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार रात एक ट्रक चालक की पेट में लोहे की राड घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी आंख के पास भी जख्म कर दिए। कत्ल के बाद से ट्रक का खलासी नदारद है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक का मोबाइल बरामद कर लिया है। ट्रक चालक बरेली जिले का निवासी है। वह खैराबाद क्षेत्र से पेड़ लादकर लालकुंआ जा रहा था। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि ट्रक चालक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।  

बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी राजवीर सिंह राठौर (26) पुत्र सोहनलाल ट्रक चलाता था। बरेली जिले के शीसगढ़ थाना क्षेत्र के मिलक ढखिया निवासी जमील ट्रक पर खलासी था। बुधवार शाम राजवीर अपने ट्रक में खैराबाद क्षेत्र से लकड़ी भर लालकुंआ के लिए निकला था।
विज्ञापन


कुछ देर बाद शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे ग्रासफार्म के पास पेट में लोहे की राड घोंपकर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पाकर कोतवाल दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सौमित्र यादव, एएसपी उत्तरी डॉ. ओपी सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने ट्रक चालक का मोबाइल व अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। परिवारीजन भी सूचना पाकर भोर में पहुंच गए थे। परिवारीजन का कहना है कि आंख समेत शरीर के कई अंगों पर गहरे जख्म हैं। उधर, घटना के बाद से ट्रक का खलासी भी भागा हुआ है।

हालांकि हत्या किसने और क्यों की, इसको लेकर पुलिस के पास अभी कोई जवाब नहीं है। मामले में भाई प्रेमशंकर ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल दीपक शुक्ला का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

खलासी से खुल सकता हत्या का राज
हत्या में ट्रक के खलासी के ऊपर शक की सुई घूम रही है। घटना के बाद से वह लापता है। हत्या का राजफाश करने के लिए पुलिस को सबसे पहले खलासी का पता लगाना होगा। उससे पूछताछ के बाद घटना से जुड़े कुछ पहलू सामने आ सकते हैं। हालांकि पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के जरिए भी वारदात की तह तक जाने की कोशिश में जुट गई है।
 
खैराबाद से निकलने पर पत्नी से की थी बात
ट्रक चालक की हत्या रात करीब 11 बजे के आसपास हुई। इससे पहले उसने खैराबाद से निकलने से पूर्व पत्नी से भी मोबाइल पर बात की थी। मृतक के परिवारीजन ने बताया कि राजवीर जहां रहता था और जहां जाता था, अपने परिवार वालों को वह जरूर बताता था। बताया कि बुधवार की शाम जब वह खैराबाद से लकड़ी भर चला था, तब उसने अपनी पत्नी सुनीता से बात की थी और कहा था कि वह सीतापुर से निकल रहा है। भोर तक वह बरेली पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें