फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की गुत्थी उलझी, गोंडा से लापता बहनें सही सलामत

Sun, 06 Dec 2015 10:28 PM IST
सीतापुर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लख्ानऊ के मड़ियांव इलाके में दो युवतियों के धड़ व पैर बोरों में बंद करके फेंके जाने की गुत्थी फिर से उलझ गई है। दरअसल, शनिवार को गोंडा के दो युवकों ने सीतापुर में मिले सिर व लखनऊ में बरामद धड़, पैर व कपड़ों के आधार पर अपनी जिन दो बहनों के रूप में पहचान की थी वह इलाहाबाद में सही सलामत मिल गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने अब नए सिरे से युवतियों की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं। उनकी अंगुलियों की छाप का आधार कार्ड के रिकार्ड से मिलान कराने की तैयारी की गई है। इसके अलावा पैर व धड़ फेंकने में इस्तेमाल आटा व चावल के बोरों के कोड की थोक व फुटकर व्यापारियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

डीआईजी रेंज डीके चौधरी ने बताया कि गोंडा के सुभाषनगर निवासी पप्पू व राकेश गुप्ता ने शनिवार को सीतापुर के मानपुर व लखनऊ के मड़ियांव थाने पहुंचकर ट्राली बैग में बृहस्पतिवार को मिले सिर व शुक्रवार को तीन बोरों में बरामद धड़ व पैरों के साथ कपड़ों की पहचान करते हुए दोनों शव अपनी बहन संगीता व लक्ष्मी के बताए।
विज्ञापन


कहा कि दोनों बहनें 30 नवंबर की रात नगदी व गहनों के साथ संदिग्ध हालात में लापता हुई थी। उनकी बातचीत खटकने पर पुलिस की एक टीम उनके परिवारीजनों व पड़ोसियों से तहकीकात के लिए गोंडा भेजी गई।

इस बीच गोंडा पुलिस ने सर्विलांस से दोनों का लोकेशन ट्रेस किया। पता चला कि संगीता व लक्ष्मी इलाहाबाद में सही सलामत हैं। इससे शिनाख्त की गुत्थी फिर से उलझ गई।

दो युवतियों की हत्या व साक्ष्य मिटाने के मुकदमे की तफ्तीश कर रही मड़ियांव व मानपुर थाने की पुलिस को दोनों की शिनाख्त के नए सिरे से ठोस प्रयास के आदेश दिए गए हैं।

एएसपी ट्रांसगोमती जयप्रकाश ने जानकारी दी कि युवतियों के दोनों धड़ के साथ उनके हाथ सुरक्षित थे। इंस्पेक्टर मड़ियांव को दोनों की अंगुलियों की छाप का आधारकार्ड के रिकार्ड से मिलान कराने आदेश दिए गए हैं। आशीर्वाद आटा व टाइगर ब्रांड चावल के थोक व फुटकर विक्रेताओं से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें