फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातों रात काट डाले आम के 10 पेड़

Fri, 21 Aug 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव (सीतापुर)। लकड़ी माफिया ने बगैर परमिट के रातों रात हरी भरी आम की बाग काट डाली। जिम्मेदार घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर निवासी नंदराम की आम की बाग गांव के बाहर है। गुरुवार रात लकड़ी माफिया ने इस बाग में लगे हरे पेड़ों पर आरा चलाए।

करीब 10 पेड़ काट डाले और रातोंरात लकड़ी उठाकर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली और वे खेतों की तरफ गए, तब उन्हें पता चला।

बाग स्वामी ने इस संबंध में कोई तहरीर थाने पर नहीं दी है। एसओ मनोज यादव ने बाग कटने की घटना से अनभिज्ञता जताई है।  

काट ले गए सागौन का पेड़
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली के नगर पालिका क्षेत्र में स्थित शत्रु संपत्ति घोषित लखपेड़ाबाग में लगे सागौन पेड़ों में से चोर एक सागौन का पेड़ काट ले गए। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के बाद एसडीएम अजय कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। लखपेड़ाबाग स्थित जिंदबाबा मजार को जाने वाले मार्ग पर दोनों ओर करीब सौ साल पुराने सागौन के पेड़ लगे हैं। गुरुवार रात चोर एक पेड़ को काटकर लकड़ी उठा ले गए। कई पेड़ पूर्व में भी काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें