फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉप में घुसकर पांच लाख कैश व जेवर की लूट

Tue, 01 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने असलहों के बल पर रविवार देर रात शहर में ट्रांसपोर्ट चौराहे के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में धावा बोल पांच लाख कैश व करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर लूट लिए। वारदात के समय परिवार शॉप में ही पूजा कर रहा है तभी बदमाशों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने दुकान मालिक संदीप जैन व उनके नौकर की बुरी तरह पिटाई भी की। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे भरी बाजार से भाग निकले। उधर, दिवाली की रात शहर के बीचोबीच हुई लूटपाट से सनसनी फैल गई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंची और जांच की। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। 

शहर के अग्रसेन विहार विजय लक्ष्मीनगर निवासी संदीप जैन की ट्रांसपोर्ट चौराहे के पास दीपा इंटर प्राइजेज के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम है। दिवाली के दिन देर रात संदीप, उनकी पत्नी व परिवार के अन्य लोग दुकान में पूजा कर रहे थे। इसी बीच शोरूम में असलहों से लैस चार बदमाश घुस गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने दुकान मालिक व नौकर की पिटाई कर सभी को चुप करा दिया और दुकान से करीब पांच लाख कैश, दुकान मालिक की अंगूठी व मालिक की पत्नी के करीब एक लाख के जेवर आदि लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश भरी बाजार से होकर भाग निकले।

बदमाशों के जाने के बाद दुकान मालिक ने पुलिस को भी सूचना दी। उधर, शहर में इस सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। केस दर्ज कर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर परशुराम सिंह का कहना है कि पांच लाख कैश व कुछ जेवरात की लूट हुई है। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें