शहर कोतवाली इलाके में धननाग के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार जीप ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने जीप को रोक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
वहीं जख्मी बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक जिस बाइक से युवक जा रहा था, उसके कागजात लखीमपुर के रामनगर निवासी नीरज वर्मा के नाम से हैं, जिससे माना जा रहा है कि मृतक लखीमपुर खीरी जिले का हो सकता था।