फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बेटे की करतूत का बदला तो नहीं

Sun, 20 Mar 2016 12:06 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते क्षेत्राधिकारी जीडी मिश्रा - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा ज्वाला प्रसाद में रामऔतार की हत्या को लेकर कई चर्चाएं हैं। परिजनों की माने तो मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन मृतक रामऔतार के पुत्र पर आरोपी अन्नू की पत्नी को भगा ले जाने का आरोप है। कहीं इसी का बदला लेने के लिए तो रामऔतार की हत्या नहीं की गई। फिलहाल रामऔतार की हत्या ने पुलिस के लिए कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


नवादा ज्वाला प्रसाद में रामऔतार की हत्या पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी है। हत्या के पीछे भले ही पुलिस पुरानी रंजिश मान रही हो लेकिन ग्रामीणों की माने तो हत्यारोपियों ने अपनी बेइज्जती का बदला लिया होगा। मृतक के भाई ने चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें एक आरोपी अन्नू पुत्र बेचेलाल शामिल ै। पिछले माह अन्नू ने मृतक रामऔतार के पुत्र परशुराम के खिलाफ थाने में उसकी पत्नी भगा ले जाना का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

तभी से अन्नू रंजिश मानने लगा था। सूत्रों के अनुसार पांच दिन पहले परशुराम आरोपी अन्नू की पत्नी के साथ गांव लौटा। उसने अन्नू के घर उसकी पत्नी को छोड़ दिया। पांच दिन से अन्नू की पत्नी उससे तलाक देने का दबाब बना रही थी। ग्रामीणों में यह भी चर्चा थी कि इसी के कारण अन्नू ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामऔतार की हत्या की हत्या कर दी होगी। वहीं परिजनों की माने तो रामऔतार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें