फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जख्मी युवक को 4 घंटे थाने में बैठाया, मौत

Fri, 26 Feb 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही से शुक्रवार को एक युवक की जान चली गई। दरअसल, रंजिश में एक युवक को गुरुवार रात गोली मार दी गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई की बजाय उसे चार घंटे तक थाने में बैठाए रखा। यहां हालत बिगड़ी तो पुलिस वाले उसे लेकर सीएचसी भागे पर यहां डॉक्टर नदारद था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मी जब तक इलाज शुरू करते युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस मामले में युवक की बेटी ने हत्या आरोपी प्रमोद के साथ एक दरोगा व दो कांस्टेबल को पिता की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने एसआई जगन्नाथ शर्मा, आरक्षी जितेंद्र व विमल को निलंबित कर दिया है।

तंबौर के इच्छा गांव निवासी सज्जन (40) को गुरुवार रात गोली मार दी गई। घटना को लेकर सज्जन के पिता मैकूलाल का कहना है कि गांव निवासी रामनरेश का साला व रेउसा के सेवता गांव निवासी प्रमोद करीब एक साल से यहीं रहता था। किसी बात को लेकर मैकूलाल व प्रमोद में एक माह पूर्व विवाद हुआ था।
विज्ञापन


गुरुवार देर रात सज्जन नित्यक्रिया के लिए घर के बाहर निकला। इस बीच घर के बाहर खड़े प्रमोद ने सज्जन पर फायर झोंक दिया और भाग निकला। गोली लगने से सज्जन बुरी तरह जख्मी हो गया। पिता व सज्जन का साला प्रदीप आननफानन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे।

यहां पुलिस केस होने का हवाला देकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लौटा दिया। इसके बाद ये लोग थाने पहुंचे। सज्जन के परिवारीजनों का आरोप है कि थाने में मौजूद दरोगा व अन्य पुलिस कर्मी केस लिखने की बजाय पीड़ित को ही धमकाने लगे। उससे अभद्रता की गई। रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक घायल सज्जन को थाने में ही बैठाए रखा।

यहां तबीयत बिगड़ने पर भोर चार बजे पुलिस कर्मी उसे लेकर सीएचसी भागे, पर डॉक्टर नहीं मिले। इसी बीच सज्जन ने सीएचसी में दम तोड़ दिया। उसकी बेटी संगीता ने एसआई जगन्नाथ शर्मा, आरक्षी जितेंद्र व विमल पर अभद्रता करने व कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। साथ ही गोली मारने के मामले में प्रमोद को नामजद किया गया है।

एसपी बालेंदु भूषण सिंह का कहना है कि आरोपी प्रमोद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मामले में लापरवाही बरतने के आरोपी एसआई जगन्नाथ शर्मा, आरक्षी जितेंद्र व विमल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें