इस बार 84 कोसी होली परिक्रमा मेले में श्रद्धालु बराह कूप के भी दर्शन कर सकेंगे। परिक्रमा मार्ग की तैयारियों को लेकर हुई पहली बैठक के बाद अब संतों व महंतों में इसकी उम्मीद जगी है। होली परिक्रमा 27 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है।
बनगढ़ आश्रम के महंत संतोषदास कहते हैं कि बीते कई वर्षों से परिक्रमा मेले में आने वाले श्रद्धालु कोरौना स्थित बराह कूप के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। बराह कूप का ऐतिहासिक महत्व है। अतिक्रमण के कारण कूप के दर्शन नहीं हो पाते हैं।
इस बार प्रशासन ने संत व महंतों की शिकायतों को बड़ी गंभीरता से लिया है। डीएम अमृत त्रिपाठी ने दर्शनीय बराहकूप तक श्रद्धालुओं के जाने के लिए मार्ग दुरुस्त करने को कहा।
यदि कूप तक मार्ग दुरुस्त हो गया, तो श्रद्धालु पौराणिक बराह कूप का दर्शन कर सकेंगे। प्रशासन का रुख बता रहा है कि इस बार परिक्रमा के दौरान सारी व्यवस्थाएं दुुरुस्त रहेंगी और लोग कोरौना स्थित बराह कूप के दर्शन आसानी से कर सकेंगे।