फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर हमले के विरोध में जाम किया हाईवे

Fri, 23 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
किधौंलिया गांव में बुधवार को ग्राम प्रधान पर हुए कातिलाना हमले में पुलिसिया लापरवाही के खिलाफ नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को नेशनल हाईवे जाम कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग करीब 40 मिनट तक हाईवे पर हंगामा करते रहे।
विज्ञापन


इस बीच दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीण माने और रास्ता छोड़ा। उधर, देर शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी भी गिरफ्त से दूर है।
 
कमलापुर के बसंतपुर गांव के प्रधान रामजीवन बुधवार को क्षेत्र के किधौंलिया गांव में सोलर पैनल वितरण कराने गए थे। यहां रंजिश के चलते गांव के ही दीपू सिंह, शिवम सिंह व राकेश सिंह ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया था। घटना के बाद तीनों आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच की थी, लेकिन आरोप है कि कार्रवाई में पुलिस हीलाहवाली कर रही थी। जख्मी प्रधान की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। कार्रवाई न होते देख ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया।

गुरुवार सुबह प्रधान रामजीवन के पक्ष में सैकड़ों लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। करीब 300 से अधिक की संख्या में लोग पेट्रोल पंप के सामने सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर बैठ गए। इससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सड़क के दोनों ओर से वाहनों की कतारें लग गईं।

करीब 40 मिनट तक ग्रामीण सड़क पर बैठे रहे। इसकी खबर पाते ही सीओ सिधौली अजीत कुमार रजक, इंस्पेक्टर सिधौली सुरेश चंद ओमहरे, कमलापुर एसओ रामऔतार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें