सिधौली के गांधीनगर मोहल्ले में सपा विधायक मनीष रावत के आवास से चंद कदमों की दूरी पर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षिका की चेन लूट ली। शिक्षिका का शोर सुनकर कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
सिधौली के गांधीनगर निवासी शिक्षिका रश्मि पत्नी वीके त्रिवेदी बुधवार दोपहर घर से निकल कर रोड पर पहुंची थी। इसी दौरान उधर से गुजरे बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और भाग निकले।
चंद कदमों की दूरी पर ही सपा विधायक मनीष रावत का भी आवास है। शोर सुनकर कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बाइक सवार लोग पकड़ में नहीं आ सके। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।