फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने आई दलित युवती तहसील से गायब

Wed, 20 Jul 2016 10:49 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस में शिकायत करने आई एक दलित युवती तहसील सदर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर घरवालों ने उसका अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को खबर दी है। घरवालों ने लड़की को गायब करने में केंद्रीय अफसरों की अगुवाई में कई थानों की पुलिस युवती की बरामदगी में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव अलकथान के एक दलित ने बताया कि उसका पड़ोस के ही एक परिवार से नई जगह दरवाजा लगाने को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी पर वह मारपीट, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट भी दर्ज करा चुका है। आरोप है कि पुलिस कुछ नेताओं के दबाव में पीड़ित पक्ष को ही परेशान कर रही थी। दो दिन पहले भी वादी के घर दबिश दी गई। इसी की शिकायत लेकर मंगलवार को सदर तहसील में पीड़ित अपनी बीस वर्षीय पोती के साथ पहुंचा था। साइकिल की रखवाली के लिए वह बाहर खड़ा रहा जबकि उसकी पोती एएसपी से शिकायत करने चली गई। फोन पर जब उसने पोती से शिकायत के बारे में पूछा तो उसने बताया कि सीओ बीसलपुर को मौके पर बुलाया गया है। इसलिए उसे अफसरों ने रोक लिया है। एक बजे के बाद पोती का मोबाइल बंद आने लगा। भीतर जाकर देखा तो वह गायब थी। आसपास तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रात में एसपी से घटना की शिकायत की गई। लड़की के बाबा का कहना है कि आरोपी पक्ष की मदद करने वाला एक नेता वहां मौजूद था। उसने आशंका जताई है कि युवती का इसक नेता ने ही अपहरण कराया है। घटना की जानकारी लगने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीमें युवती की बरामदगी में जुट गई है, लेकिन दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

दो दिन पहले धमकाया गया 
गायब हुई युवती के घरवालों ने बताया कि दो दिन पहले भी उसके घर पर कुछ लोग समझौते का दबाव बनाने के लिए आए थे। काफी देर तक उसको धमकाया जाता रहा। इसके अलावा पुलिस पर भी बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


रात में ही दौड़ने लगी पुलिस 
मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई। जिसके बाद सीओ बीसलपुर, एसओ बरखेड़ा युवती के गांव भी गए। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। हालांकि पुलिस का कहना है कि जिन लोगों से युवती के घरवालों की रंजिश चल रही है, वह सभी घर पर ही मिले। खास बात रही कि पुलिस गुपचुप तरीके से युवती की तलाश तो कर रही है, लेकिन घटना को अफसरान छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
युवती तहसील दिवस में शिकायत करने मेरे पास आई थी। इसके बाद वह कहां चली गई, इसकी जानकारी नहीं है। लड़की के बाबा से सूचना मिलने पर उसको लिखित तहरीर देने को कहा गया था। जो अभी नहीं मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। 
विज्ञापन

- विकास कुमार वैद्य, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें