फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गिरा छप्पर, बालिका की मौत

Wed, 05 Jul 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विलापत करते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सकरन थाना इलाके में बुधवार दोपहर बारिश के दौरान एक बालिका पर छप्पर गिर गया, जिससे उसकी छप्पर के नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने दैवीय आपदा के तहत मदद दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


सकरन के सुंदर पुरवा मजरा रिहार निवासी गुरुचरन की बेटी कइया देवी (6) बुधवार दोपहर घर के सामने पडे़ छप्पर के नीचे खाना खा रही थी, तभी अचानक बारिश होने लगी और छप्पर गिर गया और कइया देवी उसके नीचे दब गई।

लोगों ने छप्पर हटाकर बालिका को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों से सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, कानूनगो सहजराम वर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल डोरेलाल व प्रदीप वर्मा ने मदद का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें