फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा के क्षेत्रीय प्रबंधक समेत पांच पर धोखाधड़ी का केस

Fri, 09 Dec 2016 10:38 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारा कंपनी की एफडी लेने वाले एक व्यक्ति ने रकम न मिलने पर लहरपुर के फ्रेंचाइजी संचालक समेत कंपनी से जुड़े पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


हरगांव मुद्रासन गांव निवासी शिवेंद्र प्रताप ने बताया कि उसने लहरपुर में सहारा कंपनी की फ्रेंचाइजी चलाने वाले शहर के शमशेरबाग निवासी पिंकू मिश्रा उर्फ चंद्र प्रकाश व उसके भाई आनंद के जरिए सहारा कंपनी में 1.50 लाख रुपये की एफडी कराई थी।

ये रकम उसे 2026 में मिलनी थी, लेकिन बीच में ही जरूरत पड़ने पर उसने फ्रेंचाइजी संचालक से संपर्क किया लेकिन वह नहीं मिला। बताया कि सहारा कार्यालय गया और कंपनी के रीजनल मैनेजर आशुतोष मिश्रा से संपर्क कर अपने दस्तावेज दिखाए लेकिन रीजनल मैनेजर ने कागजात फर्जी बताते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन


शिवेंद्र ने आशुतोष व कार्यालय में मौजूद संजय व शिवशंकर पर ऑफिस से भगा देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने लहरपुर कोतवाली में पिंकू, आनंद, आशुतोष मिश्रा, संजय, शिवशंकर आदि के खिलाफ तहरीर देकर संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें