फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों की पिटाई से गर्भपात

Tue, 18 Aug 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना इलाके में दबंगों की पिटाई से जख्मी हुई गर्भवती ने निजी अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। परिवारीजन मारपीट करने वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने नवजात का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संदना इलाके के रामसेवक ने बताया कि उसका चचेरे भाइयों कढिले व परसू आदि से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 15 अगस्त को जब वह काम से गया था, तभी उसके चचेरे भाइयों ने गर्भवती पत्नी गायत्री पर हमला कर दिया,

जिससे उसकी पत्नी के पेट में चोट आ गई थी। उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके चलते उसे सिधौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उसने मृत बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


उसने चचेरे भाइयों पर हत्या करने का आरोप लगाया। इसकी सूचना उसने कोतवाली में दी, जिसके चलते कोतवाली पुलिस ने नवजात के शव पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें