फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजियों में उतरा करंट, 20 झुलसे

Tue, 03 Oct 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट थाना क्षेत्र में विशुनपुर गांव के पास रविवार दोपहर मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान दो ताजिये हाइटेंशन लाइन से छू गए। इससे ताजियों में न सिर्फ करंट उतर आया बल्कि वह धू-धूकर जलने लगे। इससे जुलूस में भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आने से जुलूस में शामिल 20 लोग झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर प्रशासनिक अफसरों ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना।
विज्ञापन


रामकोट थाना क्षेत्र में विशुनपुर गांव के पास नेरी फीडर की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। रविवार दोपहर गांव में मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान दो ताजिये गांव केे पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तारों से छू गए। इससे इन ताजियों में करंट उतर आया और वो धू-धूकर जलने लगे। हादसे से जुलूस में भगदड़ मच गई।

करंट व आग की चपेट में आने से गांव के ही लवलेश (33), अमर सिंह (12), ज्योति (10), सोनिका (8), रजनीश (11), अनीस (35), राजकुमार (10), शिवानी (7), निजमू (35), हसनू (25), मुजहिम (25), जल्लाह (50), इशूक (24), रब्बानी (25), इकराम (13), रिजवान अली (34), दिनेश (8) समेत 20 लोग झुलस गए। इन सभी को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इनका उपचार चल रहा है। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें