फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर फायरिंग, दो जख्मी

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत दो पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर देर रात लगभग नौ बजे जमकर फायरिंग हुई। साथ ही लाठी डंडे भी चले। फायरिंग से एक युवक और एक युवती घायल हो गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम बडेपुर निवासी अनिल कुमार, पेशकार और जबर सिंह का गांव के ही रामपाल, फूल सिंह, लक्ष्मी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि मंगलवार रात लगभग नौ बजे दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया।

इसके बाद दोनों पक्षों में पहले लाठी डंडे चले और उसके बाद जमकर फायरिंग शुरू हो गई। इसके चलते फूल सिंह के हाथ में और लक्ष्मी के सीधे पैर में गोली लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के अनिल, पेशकार और जबर सिंह लाठी डंडे लगने से घायल हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी को जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं गांववालों ने फायरिंग की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले ही दोनों पक्षों के लोग भाग चुके थे। देर रात तक पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही थी।

एसओ बिछवां का कहना है कि फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें