रामकोट इलाके में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिवार वालों का आरोप है कि चुनावी रंजिश में पिटाई होने से वह मानसिक रूप से बीमार हो गया था। जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अंबरपुर निवासी रामकिशुन (33) ने शनिवार सुबह घर के कमरे में फांसी लगा ली। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने बताया कि परिवार के ही अंगनू से प्रधानी चुनाव के दौरान रंजिश हो गई थी। इसी रंजिश में उसका विवाद हुआ था।
आरोप है कि इसी विवाद के कारण रामकिशुन की पिटाई कर दी गई थी, जिससे वह चोटिल हो गया था। उसका इलाज चल रहा था। पिता का कहना है कि इसी पिटाई के कारण रामकिशुन का दिमागी संतुलन भी बिगड़ गया था। शनिवार सुबह उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एसओ सियाराम वर्मा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।