थानाक्षेत्र के पारा गांव में दबंगों ने पड़ोसी का मकान जला दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने विवेचना कर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव पारा के अवधेश साहू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही भोला और लाला पुत्र गण रामकिशन खंगार ने शुक्रवार रात ढाई बजे उसके रिहायशी मकान में आग लगा दी।
किसी तरह परिजनों ने बाहर भागकर जान बचाई। उसने गांव वालों की मदद से आग बुझाई। लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित का करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसने भोला और लाला से आग लगाने के संबंध में बात की तो दोनों ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी भी देकर भाग गए। थाना प्रभारी वीके मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।