फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैमिष में बंगलूरू के तीर्थयात्री को लूटा

Tue, 22 Sep 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य तीर्थयात्रा पर आए बंगलूरू के यात्री से सोमवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने सुनसान स्थान पर रोकने के बाद सोने की चेन खींच ली और कीमती कैमरा लूटकर भाग निकले। तीर्थ यात्री ने पुलिस को सूचना दे दी है, लेकिन मिश्रिख कोतवाल घटना से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बंगलूरू निवासी सीएस श्रीनाथ नैमिषारण्य की तीर्थयात्रा पर अपने अन्य साथियों के साथ आए थे। सोमवार शाम वह दोस्तों के साथ ठेलिया पर सवार होकर गोमती नदी घाट से व्यास गद्दी की ओर जा रहे थे।

रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश वहां आ धमके और यात्री से सोने की चेन व कीमती कैमरा लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। श्रीनाथ ने बताया कि बदमाश उसके पास से सोने की चेन व कैमरा समेत एक लाख दस हजार रुपये का माल लूट लिया।
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित ने चौकी पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस लूट की इस वारदात से इन्कार कर रही है। चौकी प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि उनको लूट की इस घटना की जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर केके मिश्रा का कहना है कि किसी तीर्थयात्री से लूट का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें