फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों में चालीस घर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांदी मजरा अहिरोरी सिमरिया में गुरुवार को एक घर में खाना बनाते समय आग लग गई। देखते ही देखते लपटों की चपेट में आकर 40 घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


चांदी मजरा अहिरोरी सिमरिया निवासी रामबली के घर में खाना बनाते समय आग लग गई। यह देख ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। दमकल के पहुंचने से पहले गांव में 40 से ज्यादा घर जल चुके थे। इस घटना में सवा लाख का सामान जलकर राख हो गया।


सूचना पर उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने तत्काल प्रधान व गांव कोटेदार को बुलाकर ग्रामीणों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के आदेश दिए। आग बुझाने आए फायर ब्रिगेड के अधिकारियों की हीलाहवाली को देखते हुए लहरपुर कोतवाली से आए निरीक्षक गिरीश चंद्र अग्निहोत्री ने आग बुझाने की कमान अपने हाथ में ली, जिसको देखकर ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रामबली के घर में शुक्रवार यानी 8 मार्च को लड़के की बारात जानी थी, जिसमें लगने वाली घरेलू सामग्री भी जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें