फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल के शराब व्यवसायी से लूटे पौने दो लाख

विज्ञापन
दिनदहाड़े लूट। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार के पास गुरुवार दोपहर बदमाशों ने करहल के एक शराब व्यवसायी से मारपीट कर पौने दो लाख रुपये की नकदी लूट ली। सूचना मिलने के बाद मैनपुरी व दन्नाहार थाने का फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया। बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना करहल क्षेत्र निवासी तेजवीर सिंह शराब व्यवसायी है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह टेंपो से शहर आ रहे थे। जब वह दन्नाहार मैनपुरी की सीमा के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने रोक लिया। उस पर एक्सीडेंट कर आने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे।

इस दौरान उसकी जेब में रखे करीब पौने दो लाख रुपये व मोबाइल लूट लिया। सड़क पर मारपीट होती देख जब आसपास के लोग जमा हुए और मारपीट करने का कारण पूछा, तो बदमाश व्यवसायी को छोड़ बाइक पर सवार होकर भाग गए। लूट की जानकारी होने के बाद कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी करना चाहा।
विज्ञापन


मगर वह हाथ नहीं आ सके। सूचना मिलने के बाद दन्नाहार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गईं। बदमाशों की तलाश की, मगर कोई भी पकड़ में नहीं आ सका। इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें