फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर मारपीट व फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर मारपीट व फायरिंग
विज्ञापन


सकरन (सीतापुर)। सकरन में ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर शनिवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

चार राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सकरन ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार वर्मा के खिलाफ रीता देवी यादव ने 73 शपथपत्र डीएम को सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी।

डीएम सारिका मोहन ने 26 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव की तारीख तय की थी। सीट पर कब्जा जमाने के लिए दोनों पक्ष क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार से रीता देवी यादव के पति रमेश कुमार यादव का आमना सामना हो गया। दोनों पक्षों के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों पक्षों में फायरिंग होने लगी।

हालांकि किसी तरह मामला शांत कराया गया। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख के ड्राइवर महराज नगर निवासी रामसागर ने बिसवां के सांडा निवासी इकबाल, बिसवां कस्बा निवासी मार्कंडेय यादव, सकरन के सैदापुर निवासी राजेंद्र उर्फ भूरे सिंह, तालगांव के शरीफपुर निवासी विनय मिश्र के खिलाफ सकरन थाने में तहरीर दी है।

रमेश कुमार यादव ने इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख सकरन मानपुर क्षेत्र के राजापुर निवासी कृष्ण कुमार वर्मा, दीपू, सकरन के महराजनगर निवासी सलिल सेठ, टेड़वा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ सिंह व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ सकरन थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर पर 8 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें