फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, साथी घायल, अज्ञात पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार ने हत्या की दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन

रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना रामपुर मथुरा इलाके में शनिवार की देर शाम घर से निकले एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। पुलिस सड़क हादसे में मौत की बात कह रही है। वहीं मृतक के परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी। रामपुर मथुरा इलाके के छतौनी निवासी अमरेश उर्फ गुड्डू (30) पुत्र मायाराम शनिवार की देर शाम बाइक से सवार होकर अपने गांव के साथी के सुरेश (29) के साथ कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


गांव के बाहर संदिग्ध हालात में अमरेश की मौत हो गई। जबकि सुरेश घायल हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक के परिवारीजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


एसओ रामपुर मथुरा ओपी राय ने बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। हालांकि परिवार की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें