फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में भतीजे ने चाचा को मारा चाकू, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कस्बे में स्टेशनरी की दुकानों पर ग्राहकों को बुलाने में हुए विवाद में भतीजे ने चाचा को चाकू मारकर घायल कर दिया। उनको आननफानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली व कस्बा महमूदाबाद के बेलदारी टोला में रामकुण्ड चौराहे से अमीरगंज जाने वाले मार्ग पर चाचा राकेश गुप्त व भतीजे अंशु गुप्त की आसपास कॉपी-किताब की दुकानें है। ग्राहक बुलाने को लेकर सोमवार की दोनों में कहासुनी हो गई। बातचीत बढ़ने पर मारपीट हो गई।

आरोप है कि मारपीट में राकेश को अंशु ने स्टेंनसिल चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राकेश को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाल गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें