फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंटकी देखने के दौरान चले लाठी-डंडे, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनापुर में मंगलवार रात को नौटंकी देखने के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बातचीत बढ़ने पर लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना संदना इलाके के जमुनापुर गांव में मंगलवार रात को नौटंकी हो रही थी। गांव का रामखेलावन भी गांव में हो रही नौटंकी देखने गया था। वहां पर गांव के ही मूलचंद के बेटे अमर, फूल, सग्राम, शिवपाल से कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। मारपीट होने से नौटंकी देख रहे लोग भागने लगे। इस प्रकरण में पीड़ित राम खेलावन ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। संदना थानाध्यक्ष धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि इस प्रकरण में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें