फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार वाहन ने युवक को मारी ठोकर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन ने युवक को मारी ठोकर, मौत
विज्ञापन


सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। युवक सड़क पार कर रहा था। जिससे उसकी मौत हो गई।

युवक लखीमपुर जिले का निवासी था। वह खैराबाद क्षेत्र के एक कारखाने में काम करता था। युवक को टक्कर किस वाहन ने मारी, इस बात पता नहीं चल सका है।

लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम टीकरपुरवा निवासी लक्ष्मन प्रसाद(35) खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जमैयतपुर के निकट एक कारखाने में काम करता था। मंगलवार की शाम वह फैक्ट्री के निकट ही सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैराबाद थाना इलाके में किसी अज्ञात वाहन ने लक्ष्मन प्रसाद को टक्कर मार दी। इससे लक्ष्मन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन वहां मौजूद लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल भागे। रास्ते में लक्ष्मन प्रसाद ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें