फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली ट्रेड मार्क लगे 42 कृषि यंत्र पकड़े

Mon, 29 Aug 2016 11:46 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी जिले की गोविंद इंडस्ट्रीज के ट्रेड मार्क पर नकली कृषि यंत्रों की बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने जैन पंप हाउस पर छापेमारी कर 42 चारा मशीनें बरामद की हैं। मामले में गोविंद इंडस्ट्रीज के मालिक ने जैन पंप हाउस के मालिक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले की गोविंद इंडस्ट्रीज के प्रबंधक गंगा शरण सिंह पुत्र बदल बहादुर सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि महमूदाबाद में उनके ट्रेडमार्क पर नकली कृषि यंत्र बड़े पैमाने में बिक्री किए जा रहे हैं। नकली कृषि यंत्रों की एक खेप जैन पंप हाउस पर उतर रही है।

सूचना पर कोतवाल आरसी यादव ने कस्बा इंचार्ज संत कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों को जैन पंप हाउस पर छापा मारने भेजा। वहां ट्रक से श्याम गोविंद ट्रेडमार्क की चारा मशीनें उतरती मिलीं।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक व 42 चारा मशीनों को कब्जे में लेते हुए प्रबंधक गंगाशरण की तहरीर पर जैन पंप हाउस के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पंप हाउस को सीज कर दिया है।

इससे पूर्व बीते 18 अप्रैल को भी प्रबंधक की तहरीर पर जैन पंप हाउस के स्वामी श्रीकुमार जैन व उनके बेटे के खिलाफ कॉपी राइट व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। अभी तक मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें