फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ आएगा अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
पहला ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ आएगा अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन

सीतापुर। कसमंडा के बाद अब विकासखंड पहला में भी क्षेत्र पंचायत प्रमुख के खिलाफ 15 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव आएगा। इस दिन ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की परेड होगी। यह परेड एसडीएम महमूदाबाद की निगरानी में होगी। इसके लिए डीएम ने बाकायदा वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं।

मालूम हो कि विकासखंड पहला क्षेत्र के बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह मौर्य, अरुणेश कुमार यादव, शिवरानी, अनिल कुमार, रामलाल, रामप्रताप समेत 62 सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत पहला प्रमुख प्रवीण कुमार के खिलाफ शपथ पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस डीएम को दिया था। इस पर विचार करते हुए डीएम डॉ. सारिका मोहन ने 15 मार्च की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन पूर्वाह्न 11 बजे क्षेत्र पंचायत कार्यालय पहला के सभागार में क्षेत्र पंचायत के निर्वाचित सदस्यों की बैठक होगी। इसके लिए एसडीएम महमूदाबाद को परगना अधिकारी नामित किया है। साथ ही उन्होंने परगना अधिकारी/एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे समस्त कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था में सम्पन्न कराते हुए वीडियोग्राफी भी कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें