फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवा से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । अनपरा में औड़ी मोड़ के समीप सोमवार की सुबह हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था। वह अनपरा से शक्तिनगर की तरफ जा रहा था। पुलिस ने हाईवा को सीज कर दिया है। चालक की तलाश की जा रही है। अनपरा थाना क्षेत्र के गरबंधा गांव निवासी अनिल बिहारी (25) पुत्र लाल बिहारी सोमवार को किसी काम से औड़ी मोड़ आया था। सुबह 11 बजे काम निपटा कर वह मोटरसाइकिल से शक्तिनगर की तरफ जा रहा था। अनपरा-शक्तिनगर मार्ग पर औड़ी से थोड़ा आगे इलाहाबाद बैंक के सामने जैसे ही उसकी बाइक पहुंची, तेज रफ्तार हाईवा ने उसे कुचल दिया। हाईवा का पिछला पहिया चढ़ने से शव क्षत विक्षत हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया। कुछ लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े लेकिन इसी बीच चालक वाहन को खड़ा कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक समेत कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। हालांकि तत्काल शव की पहचान भी नहीं हो सकी। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाही कर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें